रानीगंज-वेतन वृद्धि एवं श्रमिको को सठीक पूजा बोनस ने दिए जाने पर दुर्गा पूजा के बाद एकादशी के दिन से बल्लभपुर पेपर मिल मैनुफैक्चरिंग लिमिटेड के श्रमिको ने विरोध करते हुए कार्य पर योगदान दिए जाने से मना कर दिया है. पेपर मिल में काम करने वाले यह 400 श्रमिक प्रबन्धन को बिना सूचित किये ही हड़ताल में शामिल हो गए हैं, जिसे देखते हुए मिल प्रबंधन की तरफ से काम में दोबारा शामिल होने के लिए दो बार नोटिस टांगा गया है.सबसे बड़ी बात यह है की इस मांग को लेकर पेपर मिल के सीटू तथा आई एन टी टी यु सी एक मंच पर संयुक्त रूप से आंदोलन में जुटे हुए हैं.सीटू नेता नेता हेमंत प्रभाकर ने बताया कि हड़ताल की योजना बहुत पहले ही श्रमिको द्वारा मन बना ली गई थी ,लेकिन दुर्गा पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी ना हो इसे ध्यान में रखते हुए पूजा के बाद इसे करने का निर्णय लिया गया.16 तारीख एकादशी के दिन से लगातार श्रमिक विरोध में डटे हुए है. उन्हों कहा कि पेपर मिल प्रबंधन से वेतन वृद्धि को लेकर कई बार अनुनय विनय के साथ आंदोलन किया गया लेकिन प्रबन्धन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी, नतीजा एक बार फिर से श्रमिक आंदोलन पर उतर आए. पिछले 3 सालों से पेपर मिल के कर्मियों का वेतन नहीं बढ़ाया गया है. बोनस का पैसा भी मात्र 1700 रुपया दिया गया है.ऐसी स्थिति में श्रमिकों का सब्र का बांध टूट गया है.आई एन टी टी यु सी नेता अशोक हेला ने कहा कि श्रमिको का कहना है कि कम से कम नए वेतन मान का अग्रीमेंट कर हस्ताक्षर कर दिया जाए,पर मिल प्रबन्धन का रवैया नकारात्मक है,उन्होनो कहा कि हालांकि आई एन टी टी यु सी बन्द ,हड़ताल के खिलाफ है,पर इस मिल के श्रमिक हित के लिए सभी श्रमिक संगठन एक साथ है .पांच दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक मिल प्रबंधन की ओर से कोई जवाब श्रमिको को नहीं मिला है.

0 टिप्पणियाँ