मेन गेट तमला नाला समीप मृत नवजात शिशु बरामद




दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के 13 नंबर वार्ड अंतर्गत मेनगेट इलाके के तमला नाला के पास शुक्रवार की सुबह एक नवजात का शव बरामद किया गया. शव बरामदगी की खबर आसपास लगते ही लोगों की भीड़ नाला के पास इकट्ठी होनी शुरू हो गई, वही सूचना पाकर वारियां थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने थाने में इसकी सूचना दी। इलाके में शव पाए जाने की खबर से लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के वक्त अंधेरे का फायदा उठाकर कोई नवजात के शव को तमला नाला में फेंक फरार हो गया है। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि नवजात शिशु 5-6 महीने का होगा, स्थानीय लोगों ने इस तरह के घटने में शामिल दोषियों को सजा दिलाने की मांग की. पुलिस भी इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात