आसनसोल : आसनसोल नगर निगम ने शुक्रवार को कुल्टी के रानी तलाब इलाके में अभियान चलाकर जीटी रोड के किनारे किए जा रहे अवैध निर्माण को तोड़ दिया। नगर निगम की इस कारवाई के बाद से अवैध निर्माण कर रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। इस विषय पर नगर निगम के प्रशासक बोर्ड सदस्य चंद्रशेखर कुंडू ने कहा कि जीटी रोड के किनारे सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत मिल रही थी। कई बार उन लोगो को मना किया गया था, परंतु बावजूद इसके वहां रातों रात अवैध निर्माण किया जा रहा था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद तत्काल करवाई करते हुए उसे तोड़ दिया गया।









0 टिप्पणियाँ