भाजपा को वोट देने वाले को मिल रहा है पीने का पानी,टीएमसी को वोट देने वाले तरस रहे पानी के लिए, पानी की मांग पर लोगों ने किया रास्ता जाम





रानीगंज- रानीगंज प्रखंड अंतर्गत बल्लभपुर ग्राम पंचायत अधीन नूपुर कॉलोनी के रहने वाले लोगों ने पानी की मांग करते हुए रविवार को रास्ता अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया.प्रदर्शन कर रहे महिला पुरुषों का कहना है कि पिछले 20 दिनों से पीने का पानी नहीं मिल रहा है. तालाब से पानी भरकर भोजन तैयार की जा रही है, नतीजा लोग बीमार पड़ रहे है. बल्लभपुर ग्राम पंचायत हमारी समस्याओं को सुन नहीं रहा है. लोगों का कहना है  कि इसी ग्राम पंचायत अधीन बेलुनिया इलाके के लोग जिन्होंने बीजेपी को वोट दिया उन्हें पीने के पानी की सुविधा मिल रही है, जबकि हम नूपुर इलाके के बाशिंदा तृणमूल कांग्रेस को वोट दिए हैं ,लेकिन उसके बावजूद भी ना तो पानी की सुविधा मिल रही है और ना ही रास्ता और नाले की सुविधा हमे दी गई है. बारिश के समय पानी घर में घुस जा रहा है, जिससे घर के सामान नष्ट हो जा रहे हैं. बल्लभपुर ग्राम पंचायत से बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई हल नहीं निकल रहा है. नूपुर ग्राम के लोग काफी कष्ट में अपना दिन गुजार रहे हैं. इतनी परेशानी की वजह से मजबूर होकर आज हम लोगों ने रास्ता जाम कर दिया.रास्ता अवरोध  की खबर मिलते ही बल्लभपुर फाड़ी पुलिस और पंचायत के उपप्रधान श्रीदाम मंडल उक्त स्थल पर पहुंचे जहां उन्हें भी  ग्रामीणों का विरोध का सामना करना पड़ा. अंत में उनके द्वारा लोगो को आश्वासन मिलने के बाद ही अवरोध हटाया गया. इस दौरान उप प्रधान श्रीदाम मंडल ने कहा कि कुछ दिन पहले राज्य में हुई गुलाब चक्रवात की वजह से बारिश ने काफी कहर बरपाया था, जिसकी वजह से रानीगंज शहर के लोगों को भी पानी की समस्या झेलनी पड़ी थी. आसनसोल नगर निगम की तरफ से पाइप लाइन का मरम्मत का काम कर काफी हद तक पानी की समस्या को दूर किया गया है, लेकिन अभी भी कई जगह से हैं जहां पाइप लाइन की समस्या चल रही है उन समस्याओं को भी जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश की जा रही है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार