Slide 1 Slide 2 Slide 3

ड्यूटी के दौरान पंप ऑपरेटर की नदी में डूबने से मौत के बाद ग्रामीणों का मुआवजे की मांग पर एनएच को किया 60 जाम




रानीगंज : रानीगंज के बल्लभपुर में मंगलवार की दोपहर पी.एच.ई पंप संचालक 43 वर्षीय पूरण जैसवारा पाइप लाइन की मरम्मत के दौरान दामोदर नदी में डूब कर गया. स्थानीय लोगों ने उसे निकाल कर बल्लभपुर सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पूरण के मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार की सुबह पुलिस ने पूरन के मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. इसके पश्चात ग्रामीणों ने परिजनों को मुआवजे एवं नौकरी की मांग पर राष्ट्रीय राजमार्ग 60 को जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक के एक पुत्र एवं पुत्री है। जब तक उनका पुत्र बालिग नहीं हो जाता तब तक उनके पत्नी को पीएचई में नौकरी दी जाए तथा मुआवजा दिया जाए। घटना की जानकारी देने के बावजूद पीएचई के कांट्रेक्टर नहीं आए। जिसके बाद ग्रामीण उग्र होकर एनएच 60 को जाम कर दिया। घटना की सूचना पाकर बल्लभपुर ग्राम पंचायत के उपप्रधान श्रीदाम मंडल एवं बल्लभपुर आउटपोस्ट के आईसी तापस मंडल घटनास्थल पर पहुंचे एवं उन्होंने समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया। तापस मंडल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि मृतक के पत्नी को नौकरी दिलाया जाएगा ,तथा क्षति पूर्ति दिलाया जाएग।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 रानीगंज के सीतारामजी एस्टेट परिसर में अग्रसेन महाराज की प्रतिमा का 30 दिनों के भीतर होगा अनावरण